Home News Business

वागड़ में प्री मानसून का इंतजार:तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ी, मानसून गुजरात में रुका

Banswara
वागड़ में प्री मानसून का इंतजार:तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ी, मानसून गुजरात में रुका
@HelloBanswara - Banswara -

वागड़ में मानसून अब थोड़ा देरी से आने के आसार हैं। अरब सागरीय मानसून कमजोर पड़ने से ऐसी स्थिति बनी है। इस बीच क्षेत्र में गर्मी का चल रहा दौर जारी रहेगा। हालांकि बीते चार दिन से बांसवाड़ा शहर सहित जिले में दिन का तापमान 36-37 डिग्री और रात में औसत 25 डिग्री रहा है। लेकिन गर्मी व उमस से निजात नहीं मिल रही। इस बीच बादल छाने के साथ उमस भरी गर्मी सता रही है।

पिछले एक सप्ताह से अरब सागरीय मानसून गुजरात पर पहुंचकर रुक गया। हालांकि गुरुवार को बहुत कम गति से बढ़कर यह खंभात की खाड़ी पार गुजरात के डांग, वलसाड़, नवसारी और भावनगर तक पहुंचा है।

मौसम विभाग के डॉ. हरगिलास ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने की गति रुकने के तीन बड़े कारण सामने आए हैं। इसमें पहला इस बार अरब सागरीय मानसून कमजोर होने, दूसरा उत्तर-पश्चिम भारत विशेषकर पाकिस्तान, जमू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी की शाखा का मानसून उत्तर पूर्व भारत में अधिक सक्रिय होना है। मानसून का रुख उत्तर पश्चिम दिशा की ओर नहीं है। 25 जून के आसपास मानसून गोडवार, मेवाड-वागड़ में मानसून सक्रिय हो सकता है। अगले दो-तीन दिन में मेवाड़-वागड़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी के रूप में भी असर दिखा सकता है।

शेयर करे

More news

Search
×