Home News Business

महिला से धारदार हथियार की नोक पर गहने लूटे:चिल्लाने पर मारने की दी धमकी, खमेरा में मुख्य मार्ग की घटना

Banswara
महिला से धारदार हथियार की नोक पर गहने लूटे:चिल्लाने पर मारने की दी धमकी, खमेरा में मुख्य मार्ग की घटना
@HelloBanswara - Banswara -

खमेरा पुलिस थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक घर महिला से गहने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है।

दरअसल, घर में घुंसे बदमाशों ने महिला को उठाया। उसके गर्दन पर लोहे की धार वाली नुकीली चीज रखकर मोबाइल की गैलरी खुलवाकर फोटो देखे। जिसमें महिला ने जो गहने पहने हुए थे।

वो निकालकर देने को कहा - खमेरा से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे पर स्थित कोठारी कलेक्शन की दुकान के ऊपर बने मकान पर मंगलवार रात्रि करीब 1 बजे के पास ही निर्माणधीन दुकान की छत से तीन बदमाश मकान के दरवाजे का लॉक तोड़ अंदर घुंसे ओर कमरे में सो रही महिला को जगाकर उसके मोबाइल की गैलरी खोलकर फोटो देखे ओर फोटो में जो ज्वेलरी पहनी हुई थी। उसे निकालकर देने का कहा। महिला चिल्लाए नहीं उसके लिए उसे डराया।

चोर करीब सवा घंटे तक घर में रहे महिला ने 5 तोला सोने के ज्वेलरी आधा किलो चांदी ओर ढाई लाख रुपए चोरों को निकाल कर दिए। इसके बाद चोरों ने महिला को धमकी दी की अगर हमारे जाने के 20 मिनट बाद ही घर से निकलना उसके पहले निकली तो तुझे मार देंगे। इसी डर के कारण महिला डरी सहमी रही और उसकी हिम्मत नहीं बनी।

आखिर चोरों के घर से बाहर जाने के बाद करीब दस मिनट बाद वह बाहर निकली और चिल्लाई। आस-पास घर वालों को सूचना दी। सूचना के बाद लोग एकत्रित हो गए। फिर उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची।

महिला के पति की 5 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हुई है। उनके इलाज में महिला के पास जो गहने थे। वह बेच कर इलाज करवा दिया था। उसके पास जो सोना चांदी था। वह भी चोर ले गए। महिला के कोई बच्चे नही हैं। रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाकर गुजारा करती है।

कंटेंट- राहुल शर्मा, घाटोल।

शेयर करे

More news

Search
×