गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज बांसवाड़ा नवयुवक मंडल का गठन, रीदम शर्मा बने अध्यक्ष

बांसवाड़ा| गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज बांसवाड़ा की बैठक में नवयुवक मंडल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रीदम शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल शर्मा व अमन शर्मा, संगठन मंत्री दीपेश शर्मा, मीत को बनाया गया। समाज के अध्यक्ष सेवालाल शर्मा ने नवयुवक मंडल से समाज हित में तन मन और धन से कार्य करने की अपील की। साथ ही विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रणव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई।