Home News Business

बांसवाड़ा के नए एसपी होंगे सुधीर जोशी:सरकार ने आरएएस की तबादला सूची भी जारी की, इसमें 6 नए एसडीएम मिले

Banswara
बांसवाड़ा के नए एसपी होंगे सुधीर जोशी:सरकार ने आरएएस की तबादला सूची भी जारी की, इसमें 6 नए एसडीएम मिले
@HelloBanswara - Banswara -

राज्य सरकार ने सुधीर जोशी को बांसवाड़ा का नया एसपी लगाया है। जोशी पहले बांसवाड़ा में एएसपी रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें जिले की भौगोलिक और क्राइम नेचर की जानकारी है।

एसपी सुधीर जोशी पड़ोसी जिले डूंगरपुर में वर्ष 2021 में एसपी रहे चुके हैं। फिलहाल वह चित्तौड़गढ़ में एसपी के पद पर कार्यरत थे। वे 2021 में ही आरपीएस से प्रमोट हो कर आईपीएस बने थे।

निवर्तमान एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को एसपी (पुलिस मुख्यालय) सिविल राइट्स, जयपुर का जिम्मा सौंपा गया है। वे पिछले साल 16 फरवरी से बांसवाड़ा में थे। अगरवाला के कार्यकाल में वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक, शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बिठाने, जाली करेंसी का रैकेट और साइबर ठगी के गिरोह जैसे बड़े खुलासे हुए जो काफी चर्चा में रहे थे।

इधर, संयुक्त शासन सचिव ने आदेश जारी कर प्रदेश के 133 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला किए हैं। जिले में 6 उपखंड अधिकारियों को बदला गया है। इसमें उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत को पाली से बांसवाड़ा, मनोज सोलंकी को भोपालगढ़ जोधपुर से कुशलगढ़, राजेंद्र कुमार को फूगल बीकानेर से आनंदपुरी, सुनील पीपलीवाल को सहायक कलेक्टर प्रशिक्षणार्थी बांसवाड़ा से छोटी सरवन, दिनेश कुमार को कोटपुतली बहरोड़ से सज्जनगढ़ और रामनिवास मेहता को सहायक कलेक्टर प्रशिक्षणाधीन कोटा से घाटोल उपखंड अधिकारी लगाया है।

उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा को कुशलगढ़ से राजगढ़ चूरू, पुनीत गेलरा को बांसवाड़ा से गंगरार चित्तौड़गढ़ और सहायक कलेक्टर प्रशिक्षु ऋषिराज कपिल को बांसवाड़ा से सांभरलेक जयपुर भेजा गया है।

शेयर करे

More news

Search
×