Home News Business

प्रेमी के दूसरी लड़की के संबंध का पता चलने पर प्रेमिका ने किया सुसाइड

Banswara
प्रेमी के दूसरी लड़की के संबंध का पता चलने पर प्रेमिका ने किया सुसाइड
@HelloBanswara - Banswara -

    बांसवाड़ा| प्रेम प्रसंग में युवती ने प्रेमी के घर जाकर ही कीटनाशक का सेवन कर लिया अाैर उसकी माैत हाे गई। युवती को उसके प्रेमी के किसी दूसरी लड़की से अवैध रिश्तों की जानकारी मिली थी। विवाद बढ़ा तो युवक ने युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं युवती को उसके पिता के घर लौटने को भी कहा। परिवार के फैसले के विरोध में जाकर युवक के साथ रह रही युवती ये बर्दाश्त नहीं कर पाई। मजबूर होकर उसने सुसाइड कर लिया। इधर, युवती के भाई का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बहन को भगाकर लाया था। वह दो महीने से उसे साथ भी रख रहा था। मरने से पहले आरोपी ने युवती को जलाया भी है। पुलिस ने इस मामले को छिपाकर रखा। पुलिस ने बताया कि कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती महुड़ा गांव में एक महीने से प्रेमी प्रेम देवदा पुत्र रमेश देवदा के साथ रह रही थी। दोनों परिवारों के बीच रिश्तों को लेकर भी बातचीत चली थी, लेकिन रिश्ता तय नहीं हुआ था। इस बीच युवती प्रेमी के साथ उसके घर पर रहने अा गई। इसी दाैरान उसे जानकारी मिली कि प्रेमी का दूसरे से संबंध है। प्रेम देवदा ने युवती के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया।

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×