Home News Business

घर जमाई ने ससुराल में किया सुसाइड: ससुर की मौत के बाद 8 सालियों की जिम्मेदारी थी, पिता ने जताया शक

Banswara
घर जमाई ने ससुराल में किया सुसाइड: ससुर की मौत के बाद 8 सालियों की जिम्मेदारी थी, पिता ने जताया शक
@HelloBanswara - Banswara -

घर जमाई युवक ने ससुराल में जहर पीकर सुसाइड कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक 20 साल से अपने ससुराल में रह रहा था। 15 साल की उम्र में उसकी शादी हो गई थी। ससुराल में पत्नी के अलावा उसकी 8 साली थीं। ससुर की मौत के बाद युवक ही ससुराल में जिम्मेदारी निभा रहा था। युवक के पिता ने मौत पर शक जताया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने को कहा। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाने का है।

थानाधिकारी SI रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि रिछलापाड़ा हाल मोकापाड़ा, दनाक्षरी निवासी जीवला बामनिया (35) ने जहर पी लिया था। जिसकी इलाज के दौरान रात एक बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। SI मीणा ने बताया कि जीवला बामनिया का करीब 20 साल पहले मोकापाड़ा निवासी कलीता उर्फ कविता मईड़ा के साथ विवाह हुआ था। तबसे वह घर जमाई था। कविता उसकी 9 बहनों में सबसे छोटी थी, जिसके पति को ससुर ने घर जमाई बना लिया था। दो साल पहले ससुर की मौत हो गई। सास अभी जिंदा है, जिसके सहित परिवार में पत्नी, एक बेटे और बेटी की जिम्मेदारी को जीवला ही उठा रहा था। वहीं सभी 8 साली विवाहित होकर उनके ससुराल में थी, लेकिन परिवार आने वाली बेटियों की जिम्मेदारी जीवला पर ही रहती थी।

युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग।
युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग।

दो दिन पहले उज्जैन से लौटा था
पुलिस ने बताया कि युवक दो दिन पहले ही पत्नी और बेटे के साथ उज्जैन से लौटा था। पूरा परिवार वहां पर फसल काटने के लिए गया था। आने के बाद मृतक जीवला ने पूरे दिन शराब पी। इसके बाद शाम को जहर पी लिया। इसके बाद परिवार उसे पहले छोटी सरवन CHC और बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।

पत्नी और बच्चों को नहीं दिया शव
मामले में खास बात और सामने आई है। मृतक जीवला के पिता नाकुड़ा बामनिया ने पोस्टमार्टम के बाद शव को खुद के कब्जे में लिया। बुजुर्ग पिता ने शव को पत्नी और बच्चे को छूने भी नहीं दिया। वहीं पैतृक गांव में जाकर शव का अंतिम संस्कार किया। पिता नाकुड़ा ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर मौत के कारणों पर भी आशंका जताई।



शेयर करे

More news

Search
×