Home News Business

अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 14 लोग झुलसे:2 की हालत गंभीर, पति-पत्नी और चार बच्चों को बचाया; 5KM दूर से दिखा धुआं

Banswara
अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 14 लोग झुलसे:2 की हालत गंभीर, पति-पत्नी और चार बच्चों को बचाया; 5KM दूर से दिखा धुआं
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया (जयपुर रोड) में अवैध पटाखा गोदाम में आग लग गई और एक के बाद एक दो ब्लास्ट हो गए। आग से 14 लोग झुलस गए। दाे को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। पति-पत्नी और चार बच्चों को बचा लिया। आग गुरुवार दोपहर 2.15 बजे आग लगी।

गोदाम में लगी आग का धुआं 5 किलोमीटर दूर शहर तक दिखाई दिया। 9 दमकलों की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे।

गोदाम से निकला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
गोदाम से निकला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम...

गोदाम में बनाए जा रहे थे पटाखे जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया- हादसे में कुल 14 लोग झुलसे हैं, इनमें से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है। अन्य सभी का इलाज बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी मिली है कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी कारण आग लगने का शक है।

गोदाम मालिक अशोक अग्रवाल ने सोनू सिंधी को गोदाम किराए पर दे रखा था। सोनू यहां बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहा था। अब रीको की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच चल रही है। सख्त कार्रवाई करेंगे।

रीको पीपलवा इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा गोदाम में आग बुझाने की कोशिश करती दमकल।
रीको पीपलवा इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा गोदाम में आग बुझाने की कोशिश करती दमकल।

सीआई खुद आग बुझाने में जुटे आग लगने के बाद गोदाम में 2 बडे़ ब्लास्ट हुए। दो घंटे तक रह-रहकर पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। पटाखों के धमाके सुन आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ये लोग धमाकों की चपेट में आकर झुलस गए। लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचे कोतवाली सीआई देवीलाल मीणा ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तुड़वाई। इसके बाद सीआई देवीलाल स्वयं अंदर पहुंचे। लोगों ने बताया कि गोदाम से दंपती और 4 बच्चे सुरक्षित निकल गए थे। सीआई टीम के साथ अंदर गए और गोदाम में सर्च किया। कोई नहीं मिला तो खुद ही आग बुझाने में जुटे।

गोदाम की दीवार तोड़कर पुलिस और दमकलकर्मी अंदर घुसे। इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई की।
गोदाम की दीवार तोड़कर पुलिस और दमकलकर्मी अंदर घुसे। इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई की।
शेयर करे

More news

Search
×