Home News Business

बांसवाड़ा से साबला जा रहे युवक की कार पर गनोड़ा में नीलगिरी का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

Banswara
बांसवाड़ा से साबला जा रहे युवक की कार पर गनोड़ा में नीलगिरी का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
@HelloBanswara - Banswara -

गनोड़ा| बांसवाड़ा से साबला जा रहे युवक की कार पर गनोड़ा पेट्रोल पंप के पास नीलगिरी का बड़ा पेड़ गिर गया। घटना रविवार शाम 4 बजे की है। साबला का महेश सोनी कार से घर जा रहा था। गनोड़ा में पेट्रोल पंप के पास नीलगिरी का बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कार के शीशे टूट गए, जो महेश के गले में लगे जिससे उसे चोटें आई।

पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण व राहगीरों ने जाकर कार के ऊपर से पेड़ हटाया और महेश को बाहर निकाला। सूचना के एक घंटे बाद मोटागांव थाना पुलिस पहुंची। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी तो पहुंचे ही नहीं थे। कुड दिन पहले लोहारिया रोड पर भी बाइक सवार दंपती पर नीलगिरी का पेड़ गिरा था।

शेयर करे

More news

Search
×