Home News Business

ऋषभ को जाली नोट देने वाला चालक राजेंद्र भी गिरफ्तार:50 फीसदी कमीशन के फेर में गढ़ी से खरीदते थे जाली नोट

Banswara
ऋषभ को जाली नोट देने वाला चालक राजेंद्र भी गिरफ्तार:50 फीसदी कमीशन के फेर में गढ़ी से खरीदते थे जाली नोट
@HelloBanswara - Banswara -

ऋषभ काे जाली नाेट साबला के घाटड़ा क्षेत्र के राजेंद्रसिंह राव ने दी थी। वह हाल ही में शहर के हाउसिंग बाेर्ड क्षेत्र में रहता है। काेतवाली पुलिस ने राजेंद्रसिंह काे गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया। पेशे से चालक राजेंद्रसिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने जाली नाेट गढ़ी में किसी व्यक्ति से खरीदे थे। वह उसका नाम नहीं जानता लेकिन उसका घर जानता है।

ऐसे में पुलिस अब उस व्यक्ति के घर भी दबिश दे सकती है। जांच अधिकारी एएसआ अब्दुल मुनाफ ने बताया कि राजेंद्रसिंह ने यह नाेट 50% कमीशन के फेर में लिए थे। मतलब 50 रुपए की नाेट देने पर उसे 100 रुपए के जाली नाेट मिल रहे थे। ऋषभ और राजेंद्रसिंह एक-दूसरे के परिचित थे।

इसलिए उसने यह रुपए ऋषभ काे खाते में जमा कराने के लिए ई-मित्र पर भेजा था। फिलहाल पुलिस आराेपियाें से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इससे पहले इन्हाेंने जाली नाेट खरीदे या नहीं? वह तीसरा व्यक्ति काैन है जिसने इन्हें जाली नाेट बेचे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×