Home News Business

किराए के मकान में रहने वाला कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड, व्हाट्सएप पर लास्ट सीन 3 बजे था

Banswara
किराए के मकान में रहने वाला कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड, व्हाट्सएप पर लास्ट सीन 3 बजे था
@HelloBanswara - Banswara -

गुजर बसर के लिए सिलता था कपड़े

वाड़िया कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाले कॉलेज स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। इससे उसके जहर खाने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवक BA फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था, जो कि पढ़ाई के साथ खुद का खर्च उठाने के लिए सिलाई भी करता था। युवक के मोबाइल पर वाट्सएप का लास्ट सीन दोपहर करीब 3 बजे का बता रहा है। शाम करीब 5 बजे पड़ौसियों और मकान मालिक ने मिलकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।

कालू राम के दोस्तों ने लगाया स्टेटस।
कालू राम के दोस्तों ने लगाया स्टेटस।

कोतवाली थाने के SI कांतिलाल ने बताया कि रूजड़ीपाड़ा निवासी कालू (20) पुत्र नरसिंह मईड़ा ने दो महीने पहले बांसवाड़ा कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। तभी वाड़िया कॉलोनी में किराए का कमरा लिया था। गुरुवार दोपहर को वह अकेला था। शाम करीब 5 बजे पड़ौसियों ने कालू को आवाज दी, जो कमरे में रहते हुए भी नहीं बोला। इसके बाद मकान मालिक और पड़ौसियों ने दरवाजा खोलकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोर्चरी के बाहर जुटा परिवार।
मोर्चरी के बाहर जुटा परिवार।

तीन दिन पहले गई बहन
मृतक कालू के ममेरे भाई फुलेश्वर डामोर ने बताया कि कालू के एक बड़ा भाई है, जो किसान है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता का कई साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। कालू टेलरिंग का काम कर मां और एक बहन के साथ खुद का खर्च उठाता था। काम धंधे के साथ वह पढ़ाई भी करता था। तीन दिन पहले ही उसकी बहन यहां किराए के कमरे से गांव गई थी। सावन में पूजा के बाद वापस आने का बोला था।

शेयर करे

More news

Search
×