Home News Business

बांस काटने गए युवक से मारपीट, वनकर्मियों पर संदेह

Banswara
बांस काटने गए युवक से मारपीट, वनकर्मियों पर संदेह
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| मित्रों के साथ बांस काटने गए युवक से अज्ञात जनों ने मारपीट कर दी। पीडि़त युवक के मामा मंडिया क्षेत्र निवासी इमरान खान ने राजतालाब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसआई छबिलाल मीना ने बताया कि घटना 24 जून की है। कस्टम चौराहे के नजदीक वन विभाग नर्सरी के पीछे कब्रिस्तान के पास घटना हुई। प्रार्थी का भांजा बांस काटने गया था। जहां कुछ लोगों ने मारपीट की। क्षेत्र प्रारंभिक तौर पर वन विभाग का प्रतीत होता है। रिपोर्ट में वनाधिकारियों पर संदेह जताया है। हालाकि मारपीट किसने और क्यों की, यह जांच का विषय है।
शेयर करे

More news

Search
×