Home News Business

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार:तीनों बच्चों को सुलाकर दरवाजा आगे से बंद कर दिया, फिर पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या

Banswara
पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार:तीनों बच्चों को सुलाकर दरवाजा आगे से बंद कर दिया, फिर पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या
@HelloBanswara - Banswara -

चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली घटना खमेरा क्षेत्र के देवलिया शक्तावत गांव में हुई। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति उदयलाल बराेड़ काे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उदयलाल बराेड ने पुलिस काे बताया कि उसे पत्नी कांता के चरित्र पर संदेह था। हत्या से पहले उसने अपने तीनों बच्चों काे सुलाकर कमरा आगे से बंद कर दिया था। दाेनाें के बीच करीब दाे महीने पहले विवाद हुआ था। आरोपी की कबूलनामे के बाद पुलिस घर पहुंची और कमरा खाेलकर बच्चों काे बाहर निकाला। मामले में पुलिस जांच कर रही है। दाेनाें की शादी 15 साल पहले हुई थी। मृतका कांता का पीहर प्रतापगढ़ के नयाखेड़ा का अाड गांव है। पिता ने बताया कि बेटी के दाे बेटे और एक बेटी है। 13 अक्टूबर काे पुलिस से खबर मिली कि दामाद ने बेटी की हत्या कर दी। जिस पर परिजन और ग्रामीणाें काे लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे ताे बेटी का शव मकान के पड़साल में खांट पर था। शादी के बाद से बेटी और दामाद खुशी से रह रहे थे। दाे महीने पहले दाेनाें के बीच विवाद हुआ था। जिस पर गांव देवलिया शक्तावत के पंच समझाैता से एक माह पूर्व लेने गए थे।

शेयर करे

More news

Search
×