सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर आज आएंगे, त्रिपुरा सुंदरी जाएंगे

बांसवाड़ा| भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नव नियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सोमवार सुबह 11 बजे बांसवाड़ा आएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय पंड्या ने बताया कि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर उदयपुर से सड़क मार्ग से शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी आएंगे। माथुर माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता राज्यपाल माथुर का स्वागत करेंगे।
