Home News Business

दाे साल में 14,500 रुपए गिरे दाम, 75,500 रुपए में बनेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

Banswara
दाे साल में 14,500 रुपए गिरे दाम, 75,500 रुपए में बनेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद
@HelloBanswara - Banswara -
महिलाओं के लिए पहली बार फिराेजाबाद की चुड़ी और सीप के बने जयपुर के कंगन का स्टाॅल

दाे साल की काेराेना महामारी के बाद इस साल हर त्योहार और उत्सव बड़े जाेश और उत्साह से मनाया जा रहा है। लेकिन कोरोना का असर रावण पर नजर आ रहा है। क्योंकि रावण बनाने के दाम में 14,500 रुपए की गिरावट आई है। 75,500 रुपए में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद बनकर तैयार हाेंगे। यही राशि 2019 में 90,000 रुपए थी।

रावण का निर्माण कर रहे शहर के नरेश भाई ने बताया कि पहली बार रावण इकाे फ्रेंडली हाेगा। प्लास्टिक पर लगे बैन के कारण रावण सहित तीनों पुतलों काे तैयार करने में बांस, टाट, कागज और घास का उपयोग कर रहे हैं। परिषद ने तीनों पुतलों की लंबाई में काेई परिवर्तन नहीं किया है। रावण की लंबाई 35 फीट, मेघनाद और कुंभकर्ण 25-25 फीट के हाेंगे। तीनों पुतलों के कपड़ों के रंग भी अलग-अलग हैं।

कवि सम्मेलन 7 और लाफ्टर शो 9 अक्टूबर को
मेला समिति एवं प्रशासनिक समिति की बैठकों में लिए निर्णयानुसार 26 से 5 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन हाेगा। 6 अक्टूबर काे शाम 7.30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 7 काे रात 8 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, 8 काे आर्केस्ट्रा, 9 काे लाफ्टर शो एवं डांसग्रुप द्वारा प्रस्तुतियां, 10 अक्टूबर काे राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जाएंगी।

महिलाओं के लिए खास-फिरोजाबाद की चुड़ी और जयपुर के सीप कंगन, प्लास्टिक कोटेड चूड़ियां भी
मेला महिलाओं के लिए खास है, क्योंकि पहली बार फिरोजाबाद की फेमस कांच की चूड़ियां और जयपुर के सीप के कंगन उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 50 से 1500 रुपए तक है। दुकानदार मनीष ने बताया कि कांच की चूड़ियां फिरोजाबाद में ही बनती है और देशभर में सप्लाई होती है। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा शामिल है। वहीं जयपुर के रंगीन सीप के कंगन हैं।

जाे प्लास्टिक जैसे हाेते हैं, लेकिन प्लास्टिक नहीं हाेता है, उपलब्ध हैं। यह पार्टी वियर कंगन है। 4 दर्जन के पैकेट की कीमत 120 से 150 रुपए तक की है। यह हर रंग के सेट में उपलब्ध हाेते हैं। इसलिए काफी लोकप्रिय हैं।

शेयर करे

More news

Search
×