Home News Business

जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण

Banswara
जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कौशल सिंह (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश)ने मुख्यालय पर स्थित जिला कारागृह गुरूवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही भोजन, चिकित्सा एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में प्रशासन द्वारा 319 बंदी (305 पुरुष, 14 महिलाएं मय 3 बच्चे) उपस्थित होना जाहिर किया गया। जिनमें 309 विचाराधीन व 10 सजायाफ्ता बंदी है। प्राधिकरण सचिव ने सभी बन्दीगंणों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा प्रदेत सेवाओं के सबंध में जागरूक किया। प्रदत्त सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु भी प्रेरित किया। निरीक्षण के दोरान कैदियों को निशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर प्रार्थना पत्र जरिए जिला कारागृह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करने हेतु जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान कारागृह में नए प्रवेशित बंदियों से भी संवाद किया। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक में निरूद्ध 14 महिला बंदियों से संवाद किया तथा किसी प्रकार की समस्या होने के सबंध में जानकारी प्राप्त की। तो महिला बंदियों ने कारागृह में उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में संतोष जाहिर किया।

शेयर करे

More news

Search
×