Home News Business

राज्यपाल बोले-जो समाज अपनी परंपरा-संस्कृति भूला, उसका पतन होता है:बांसवाड़ा में स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव का किया उद्घाटन

Banswara
राज्यपाल बोले-जो समाज अपनी परंपरा-संस्कृति भूला, उसका पतन होता है:बांसवाड़ा में स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव का किया उद्घाटन
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से 5वें राज्यस्तरीय जनजाति महोत्सव की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार शाम को किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खांदू कॉलोनी की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर स्काउट गाइड के स्टेट डायरेक्टर और पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राज्यपाल को स्काउट गाइड की गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही देश और दुनिया में फैले नेटवर्क के बारे में भी जानकारी दी। आर्य के संबोधन के बाद प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें स्काउट गाइड की ओर से सबसे पहले आपदा प्रबंधन पर प्रस्तुति दी। इसमें भूकम्प के दौरान किस तरह बचाव राहत कार्य में भूमिका के तहत एक्ट की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।
कार्यक्रम में संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।

बारां जिले के स्काउट गाइड ने सहरिया नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। इसके साथ बांसवाड़ा के छोटी सरवन क्षेत्र के स्काउट गाइड ने स्थानीय लोक नृत्य पेश किया। अंत में सभी जिलों के स्काउट गाइड ने सामूहिक नृत्य पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में TAD मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि हमारा संस्कार और जीवन पद्धति और यह भारत की ख़ूबसूरती है कि यहां विभिन्न मतों को मानने वाले हैं। यहां अलग-अलग क्षेत्र के लोकनृत्य किए, जो हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है।

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेज हमारे संस्कार मिटा रहे थे, तब भगवान बिरसा मुंडा ने विरोध का बिगुल बजाया। जो समाज अपनी परंपरा और संस्कृति भूल जाता है, उसका पतन हो जाता है। बचपन में मैं भी स्काउट में था, क्योंकि हर विपदा में सबसे पहले यही पहुंचते हैं। यहां 5 दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। इनमें देश सबसे पहले रहेगा। मैं आप सबको यही कहना चाहता हूं कि दुनिया के लोग भारत में ज्ञान के लिए आते थे। यहां गुरुकुल में संस्कारी भारतीय पैदा होता था। अंग्रेजों ने भी भारत को रोकने के लिए गुरुकुलों पर प्रतिबंध लगाया। आज पश्चिमी संस्कृति के कारण माहौल बदल गया, बोलचाल, व्यवहार, रहन सहन, पहनावे में वो बदलाव दिखता है।

कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर, एसपी कुलपति और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त।
कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर, एसपी कुलपति और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त।

राज्यपाल ने कहा- स्काउट गाइड ने समय समय पर देश के नव निर्माण में सहयोग दिया है। समय समय पर विपत्ति और आपदा में आगे बढ़ चढकर लोगों को राहत पहुंचाई है। जैसा कि यहां कार्यक्रम में बताया कि कुछ वर्ष पहले पाली में हुए जंबूरी में देश विदेश से 1 लाख से अधिक स्काउट गाइड पहुंचे थे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, वो सराहना के काबिल हैं। स्काउट गाइड स्वावलंबन और अनुशासन का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने भी संबोधित किया। कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने आभार जताया।

शेयर करे

More news

Search
×