अब ट्रांसफर की छूट खत्म, शिक्षा विभाग में बैक डेट में तबादले

बांसवाड़ा. प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में ट्रांसफर पर दी गई छूट की सीमा 30 सितंबर काे पूरी हाे गई। लेकिन सभी विभागों से बैक डेट में ट्रांसफर सूचियां जारी की जा रही हैं। शनिवार काे शिक्षा विभाग में भी ट्रांसफरों की बड़ी सूचियां जारी हुई जिसमें प्रिंसिपल, हेडमास्टर अाैर वरिष्ठ अध्यापकों के नाम हैं। हालांकि ग्रेड थर्ड के शिक्षकों पर सरकार की काेई नीति नहीं बनाने से उन्हें अब भी ट्रांसफर का इंतजार है। प्रिंसिपल के दो आदेश जारी हुए, जिसमें 700 से अधिक प्रिंसिपलों और 47 हेडमास्टरों काे बदला। एक आदेश में 298 प्रिंसिपल ताे दूसरे आदेश में 439 प्रिंसिपल का तबादला हुआ है। सूचि में सबसे अधिक संख्या वरिष्ठ अध्यापकों की है। प्रदेशभर में करीब डेढ़ हजार सीनियर टीचर्स इधर से उधर होंगे।