Home News Business

मालिनी काले को कला पुराेधा सम्मान :राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा सम्मानित

Banswara
मालिनी काले को कला पुराेधा सम्मान :राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा सम्मानित
@HelloBanswara - Banswara -

पहली बार वागड़ के कला मर्मज्ञाें काे राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा सम्मानित किया गया है। दरअसल, वर्ष 2023 में 75 साल से अधिक उम्र के कला मर्मज्ञों काे भारत की स्वतंत्रता की हीरक जयंती पर 82 वर्षीय मालिनी काले काे कला पुराेधा सम्मान से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें शास्त्रीय एवं लोक संगीत विशेषकर जनजाति संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट अध्ययन एवं शोध पर मिल रहा है।

उक्त कार्यक्रम में दिल्ली बीकानेर भवन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बुलाकीदास कल्ला, मंत्री संबंधित विभाग, अकादमी अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, अकादमी सचिव राव, अन्य 74 सम्मानित मर्मज्ञ, अध्यक्ष राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी, राज्य उर्दू अकादमी, उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण रमेश बोराणा, प्रमुख शासन सचिव गायत्री अशोक राठौड़ भी उपस्थित रहीं।

शेयर करे

More news

Search
×