Home News Business

12 टन ग्रेनाइट में दबे 8 मजदूर, तीन की मौत:बांसवाड़ा में ट्रक पलटने से हादसा, पत्थरों के ऊपर बैठे थे सभी

Banswara
12 टन ग्रेनाइट में दबे 8 मजदूर, तीन की मौत:बांसवाड़ा में ट्रक पलटने से हादसा, पत्थरों के ऊपर बैठे थे सभी
@HelloBanswara - Banswara -
सभी मजदूर ट्रक के पिछले हिस्से में जहां ग्रेनाइट रखा था वहीं बैठे थे। - Dainik Bhaskar

सभी मजदूर ट्रक के पिछले हिस्से में जहां ग्रेनाइट रखा था वहीं बैठे थे।

बांसवाड़ा में ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में पत्थरों के ऊपर बैठे 8 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, 5 गंभीर घायल हैं।

हादसा शुक्रवार दोपहर एक बजे नेशनल हाईवे-927 पर लोधा जीएसस के पास संकरे पुल पर गिरने से हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रक बांसवाड़ा शहर से ग्रेनाइट भरकर तलवाड़ा (बांसवाड़ा) जा रहा था।

सीआई बुधाराम ने बताया- हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। पत्थर की स्लैब हटाकर मजदूरों को निकाला गया।

एक्सीडेंट में बांसवाड़ा के निचला घंटाल निवासी अनिल पुत्र हकरू, कैलाश पुत्र कालू और घाटे की नाल निवासी अजय पुत्र लक्ष्मण की मौत हो गई।

वहीं 5 मजदूरों निचला घंटाला निवासी रामा पुत्र भेमजी, राजू पुत्र रमेश, जीवड़ा पुत्र कालू, घाटे की नाल निवासी हरीश पुत्र प्रभु और दिलीप पुत्र प्रभु घायल हो गए।

देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS...

ट्रक बांसवाड़ा से गुजरात के दाहोद जा रहा था। इसके पिछले हिस्से में में मार्बल भरा था और 8 मजदूर बैठे थे।
ट्रक बांसवाड़ा से गुजरात के दाहोद जा रहा था। इसके पिछले हिस्से में में मार्बल भरा था और 8 मजदूर बैठे थे।
हादसे के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दबे हुए मजदूरों को निकाला।
हादसे के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दबे हुए मजदूरों को निकाला।
वहां से गुजरते लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए। ग्रेनाइट स्लैब हटाकर दबे हुए मजदूरों को निकाला।
वहां से गुजरते लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए। ग्रेनाइट स्लैब हटाकर दबे हुए मजदूरों को निकाला।
घायलों को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
घायलों को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
जिला हॉस्पिटल में सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया। यहां 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया।
जिला हॉस्पिटल में सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया। यहां 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया।
कई मजदूरों के हाथ पैर बुरी तरह कुचल गए।
कई मजदूरों के हाथ पैर बुरी तरह कुचल गए।
शेयर करे

More news

Search
×