पुलिस के जवानों की होली :पुलिस लाइन में होली का माहौल, आईजी से लेकर कांस्टेबल और उनके परिवार ने एक साथ मनाई होली

इधर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी एस परिमला, कलेक्टर डॉ इंद्रजीत और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला सहित पुलिस अधिकारी भी जवानों संग झूमने लगे। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी।
- ढोल और नगाड़े की धुन पर रेंज आईजी, एसपी, कलेक्टर सहित अधिकारियों और जवानों के द्वारा डांस किया।महिला पुलिस कर्मियों ने आईजी को कंधे पर बैठाकर डांस कराया। उन्होंने भी जवानों को गुलाल लगाकर तिलक लगाकर होली की शुभकामना दी। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन भी कई फिल्मी गीतों पर डांस के पूरे मूड में दिखे।
एसपी ने बताया कि होली और दीपावली पर पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाती है। इस कारण परिवार के साथ होली नहीं खेल पाते। इसलिए अगले दिन पुलिस की होली का आयोजन किया जाता है। हर जिला पुलिस लाइन में यह आयोजन होता है।