Home News Business

नाबालिगों के इंस्टाग्राम चैट ग्रुप में रेप और यौन हिंसा पर चर्चा; एक हिरासत में, सभी की पहचान

National
नाबालिगों के इंस्टाग्राम चैट ग्रुप में रेप और यौन हिंसा पर चर्चा; एक हिरासत में, सभी की पहचान
@HelloBanswara - National -

नई दिल्ली. दिल्ली में 21 नाबालिगों ने एक इंस्टाग्राम चैट ग्रुप बनाया। आरोप है कि इस पर गैंग रेप और यौन हिंसा समेत कई आपराधिक बातें हो रही थीं। रविवार को मामला सामने आया तो सायबर सेल एक्टिव हुआ। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ग्रुप में कुल 21 लड़के हैं। सभी की पहचान की जा चुकी है। 1 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ग्रुप में करीब 100 मेंबर हैं। दिल्ली महिला आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। पुलिस से 8 मई तक जवाब तलब किया गया है।

रविवार को खुलासा हुआ था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को मामले का खुलासा हुआ। अब यह ग्रुप डी-एक्टीवेट हो चुका है। जिस लड़के को हिरासत में लिया गया है, उसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर आरोपी 11वीं और 12वीं के छत्र हैं। और ये दिल्ली के चार या पांच नामी स्कूलों के छात्र हैं। इस ग्रुप में रेप और यौन हिंसा पर बेहद आपत्तिजनक और आपराधिक बातें किए जाने का आरोप है।

फेसबुक से जानकारी मांगी
सायबल सेल ने फेसबुक को चिट्ठी लिखकर ग्रुप की तमाम जानकारी जल्द मुहैया कराने को कहा है। इंस्टाग्राम का मालिकाना हक फेसबुक के पास ही है। रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस ग्रुप में की जा रही बातों के स्क्रीनशॉट शेयर किए। दावा है कि ग्रुप में करीब 100 सदस्य हो सकते हैं। एक लड़की ने भी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। आरोप है कि ग्रुप के किसी मेंबर ने उसे मैसेज भेजा था। चैट में कुछ बातें इतनी आपत्तिजनक हैं कि उनको लिखा भी नहीं जा सकता। साफ तौर पर रेप के लिए उकसाने वाली बातें की गई हैं।  

छात्रा ने की शिकायत
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 19 साल की एक छात्रा ने इस ग्रुप में अपनी तस्वीर देखी। इसके बाद उसने स्कूल से इसकी शिकायत की। स्कूल ने इस छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की सायबर सेल एक्टिव हुई।

ANI✔@ANI

 

A school student (a juvenile) has been apprehended in connection with the #BoysLockerRoom group case. Almost all the group members (21) have been identified. All of them will be examined: Delhi Police Cyber Cell on Delhi school boys glorifying rape on a Instagram chatroom

 

5,420

11:16 am - 5 मई 2020

Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता

 

1,454 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

 

 

 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
सायबर सेल के एक अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को बताया कि बॉयज लॉकर रूम ग्रुप के एक छात्र को पकड़ा गया है। सभी 21 ग्रुप मेंबर्स की पहचान की जा चुकी है। सभी से पूछताछ होगी। 

दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। उसने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 8 मई तक जानकारी मांगी है। पुलिस से एफआईआर की कॉपी और एक्शन रिपोर्ट भी तलब की गई है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- इंस्टाग्राम पर ‘बॉयज लॉकर रूम’ के नाम से ग्रुप है। इसके सैकड़ों सदस्य हैं। ग्रुप में नाबालिक लड़कियों की तस्वीर शेयर कर आपत्तिजनक बातें की जा रही है। छोटी बच्चियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की साजिश रची जा रही है। हमने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को पत्र जारी किया है। यह शर्मनाक है। ग्रुप से जुड़े लड़कों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें फौरन गिरफ्तार करना चाहिए।

कैसे खुला ग्रुप का राज
इंस्टाग्राम के कुछ यूजर्स ने पिछले दिनों इस ग्रुप की हरकतों पर नजर रखी। इसी प्लेटफॉर्म पर नाराजगी भी जताई गई। कुछ ने ग्रुप के स्क्रीनशॉट शेयर किए। ये वायरल हो गए। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।

इंस्टाग्राम की जवाबदेही
इंटरनेशनल सायबर सिक्योरिटी लॉ के चेयरमैन पवन दुग्गल ने बीबीसी से कहा, “मामले के लिए इंस्टाग्राम जिम्मेदार और जवाबदेह है। उसकी नजर में ये चीजें क्यों नहीं आईं? उसने ये कंटेंट क्यों नहीं हटाया।” पवन मानते हैं कि इस तरह के अपराधों पर भारत में सख्त कानूनों की कमी है। 

शेयर करे

More news

Search
×