Home News Business

बांसवाड़ा के गढ़ी में मवेशी से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:बाड़े में लगे सीसीटीवी से हुई पहचान, पशुपालक जागा तो भाग गया

Banswara
बांसवाड़ा के गढ़ी में मवेशी से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:बाड़े में लगे सीसीटीवी से हुई पहचान, पशुपालक जागा तो भाग गया
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा की गढ़ी थाना पुलिस ने मवेशी से कुकर्म के मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार किया। पशुपालक जागा तो आरोपी भाग गया। बाड़े में लगे सीसीटीवी में उसकी हरकत कैद हो गई।

सीआई रोहित कुमार सिंह ने बताया- शुक्रवार को गढ़ी के राजपूत मोहल्ला निवासी पशुपालक करण सिंह पंवार ने रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि मेरे घर के पास उसने पशुघर बनाया हुआ है। इसके तीन तरफ दीवार व एक तरफ जाली लगी हुई है और आगे गेट लगा हुआ है।

गुरुवार की रात पशुओं को बाड़े में बांधकर खाना खाकर सो गया था। रात 2 बजे मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनकर उठा। बाड़े की तरफ गया तो आरोपी भागता नजर आया। सीसीटीवी फुटेज देखे तो आरोपी की हरकत का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार सुबह आरोपी दिनेश (25) पुत्र हजा चरपोटा निवासी सेमलिया को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करे

More news

Search
×