Home News Business

कलेक्टर बोले- निर्देश पर अमल होगा तभी सुधार होगा: बांसवाड़ा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, समीक्षा का तरीका बदलने के निर्देश

Banswara
कलेक्टर बोले- निर्देश पर अमल होगा तभी सुधार होगा: बांसवाड़ा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, समीक्षा का तरीका बदलने के निर्देश
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान यादव ने समीक्षा का तरीका बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- अगले माह से समीक्षा का प्रारूप बदला जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं, उसे अगले माह तक कितना सुधार हुआ, इस संबंध प्रेजेंटेशन पेश किया जाए। इससे बैठक का कितना असर हुआ यह ज्ञात हो सके। उन्होंने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए जाते हैं उनका अमल होगा तो ही सुधार होगा।

उन्होंने कहा- अब डीएचसी में पिछली बार दिए निर्देशों और अब तक की प्रोग्रेस को दर्शाया जाएगा। किसी भी प्रकार की प्रोग्रेस नहीं होने पर उसी समय कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकेगी। कलक्टर यादव ने कहा कि कोई निर्देश मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर सुधार हो जाना चाहिए। यदि नहीं होता तो माना जाएगा संबंधित ने जान-बूझकर कार्य नहीं किया या उसे सुधार के लिए कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि बीसीएमओ स्वयं जिम्मेदारी लेकर कार्य करेंगे तो हर कार्य आसानी से पूरा होगा। उन्होंने कमजोरी वाले क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भरतराम मीणा ने बताया जिल में आयुष्मान आरोग्य योजना संबंधित जानकारी देते हुए ईकेवाइसी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में टारगेट के फलस्वरूप 70.24 फीसदी प्रोग्रेस हुई है। जो परिवार के सदस्य बाहर रोजगाररत है, उनका ई-केवाईसी अभी शेष है। ऐसे में होली पर अधिकतर लोग घर लौटते हैं। इस दौरान शत प्रतिशत अचीवमेंट प्राप्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाना है। इसके लिए सभी कार्ड ऑनलाइन दर्ज होंगे।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया की जांच में बांसवाड़ा आठ जिलों में नंबर वन पर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन फिर भी जिले में अभी तक 13 हजार किट पेंडिंग है। उन्हें होली के पहले समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 335551 लोगों की सिकल एनिमिया जांच हो चुकी है।

कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने अपने निरीक्षण किए गए संस्थानों के नाम लिए बगैर कहा कि साफ सफाई के लिए हमें विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कि अस्पतालों में चादर बदलने से काम नहीं चलेगा। हमें नियमित स्वच्छता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में पाया गया है कि हम मशीनरी को भी सही तरीके सफाई नहीं करते है। उन्होंने हर सप्ताह वार्ड में रखे संस्थाधन, बेड, वार्ड की भी सफाई करने के निर्देश दिए।

शेयर करे

More news

Search
×