Home News Business

एमएसीटी जज अभय जैन का तबादला, विदाई दी

Banswara
एमएसीटी जज अभय जैन का तबादला, विदाई दी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| एमएसीटी कोर्ट के न्यायाधीश अभय जैन का भीलवाड़ा में जिला एवं सेशन न्यायालय में स्थानांतरण हो गया। इस अवसर बांसवाड़ा कोर्ट के उनके साथी न्यायाधीशों ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नोडल ऑफिसर खुशबू पुरोहित ने बताया कि न्यायाधीश अभय जैन ने बांसवाड़ा में 11 मई 2022 को न्यायाधीश अभय जैन ने पद संभाला था, तब वर्ष 2022 में 1363 प्रकरण लंबित थे। जिनकी संख्या वर्ष 2023 में घटकर 1046 रह गई। इसी प्रकार वर्ष 2024 में यह संख्या 719 रह गई। लगभग 47.24% केसों का निस्तारण किया। न्यायाधीश अजय जैन के पास पारिवारिक न्यायालय का भी अतिरिक्त चार्ज था। जिसमें अब तक कुल 329 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। विदाई समारोह में एमएसीटी कोर्ट का स्टाफ, खुशबू पुरोहित, संजय चौहान, महेंद्र सरगड़ा, यश त्रिवेदी, विनय ठाकुर, योगेश पुरोहित, राहुल, दिलीप, महिपाल, सोहन और गीता शामिल रहे।

शेयर करे

More news

Search
×