Home News Business

बांसवाड़ा एंथम गीत का एक वर्ष पूर्ण, गीत में भौगोलिक, ऐतिहासिक व धार्मिक परिपेक्ष्य का सुंदर वर्णन

Banswara
बांसवाड़ा एंथम गीत का एक वर्ष पूर्ण, गीत में भौगोलिक, ऐतिहासिक व धार्मिक परिपेक्ष्य का सुंदर वर्णन
@HelloBanswara - Banswara -

शहर के सुभाष नगर निवासी युवा गायक शुभम कंसारा द्वारा गाये गये बांसवाड़ा एंथम गीत का शुक्रवार को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। कंसारा की इस खुबसूरत विडियो-ऑडियो प्रस्तुति को न सिर्फ बांसवाड़ा व वागड़ अपितु देशभर में सराहा गया है। 

कंसारा द्वारा 4 मिनट 55 सैकण्ड की अवधि के इस गीत में सम्पूर्ण बांसवाड़ा का भौगोलिक, ऐतिहासिक व धार्मिक परिपेक्ष्य का सुंदर वर्णन कर दर्शाया गया है। उन्होंने इस गीत में बांसवाड़ा के अमर शहीद हर्षित भदोरिया की शहादत को भी नमन किया गया है। इस एलबम में नीति कंसारा के अभिनय एवं सह गायिका जान्हवी कंसारा के सहयोग की भी सराहना की गई है।
गायक शुभभ अपनी कला के माध्यम से मशहूर है। शुभम ने इस गीत में राग यमन के स्वरों को ढाला है। वे शास्त्रीय गायन के साथ दस से अधिक वाद्य यंत्र बजाते है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×