त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में महिलाएं पंचरंगी परिधान धारण कर करेगी गरबा नृत्य (varicoloured Garba dance at Tripura Sundari temple)
Banswara October 16, 2015 त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में रविवार को मां त्रिपुरा सुंदरी मातेश्वरी का पंचरंगी साड़ी धारण करवा कर श्रृंगार किया जाएगा और महिलाएं पंचरंगी परिधान धारण कर गरबा नृत्य करेंगी।
रोजाना सुबह 5 से 7 हजार दर्शनार्थी मंदिर में मंगला आरती में आते है और समवेत स्वरों में गरबे गाते हैं।
मंदिर व्यवस्थापक मंडल के महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तक एलआईसी ऑफिस भवन के पास से रात 8.15 बजे बसें आती हैं, जो रात्रि 12.15 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से रवाना होकर रात 1 बजे लौटती हैं। गरबों का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में किया जा रहा है।