युवक से मारपीट कर चांदी का कड़ा व मोबाइल लूटा
बाइक पर वापसी के समय भरतगढ़ गांव की पुलिया पर अज्ञात लोगों ने रोक कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट कर जबरन हाथ में पहना चांदी का कड़ा और मोबाइल निकाल लिया। उसने बताया कि 3 लोग थे और उसने उसी दिन थाने में परिवाद दर्ज करवाया। पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच रमेशचंद्र कर रहे हैं।