Home News Business

हत्या, लूट, डकैती मामलों में फरार 773 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Banswara
हत्या, लूट, डकैती मामलों में फरार 773 अपराधियों को किया गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| पुलिस ने अवैध गतिविधियों की रोकथाम और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए एरिया डोमिनेशन अभियान के जरिये 7 दिन में 773 अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। खास बात यह है कि इस अभियान के जरिये कार्रवाई के लिए 436 टीमें बनाकर कर दबिशें दी गई थी। इसी का नतीजा रहा है कि अभियान में कई गंभीर मामलों के आरोपी भी गिरफ्तार हुए।

अभियान के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध तरीके से हथियार रखने, हत्या, लूट और डकैती जैसे मामलों में वांछित 37 बदमाशों को पकड़ा गया। वहीं 2 ईनामी अपराधी भी पुलिस गिरफ्त में आए। इसी प्रकार ई-वारंटी, गिरफ्तारी वारंट के जरिये भी 126 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीडितों को न्याय दिलाने की मंशा से ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×