Home News Business

पत्नी बोली- शराब और मांस मिलेगा तभी आऊंगी ससुराल :पति ने दर्ज कराया मामला, जैन बताकर धोखे से कराई शादी

Banswara
पत्नी बोली- शराब और मांस मिलेगा तभी आऊंगी ससुराल :पति ने दर्ज कराया मामला, जैन बताकर धोखे से कराई शादी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले में लोगों को शादी का झांसा देकर दलाल अपना शिकार बना रहे हैं। एक नया मामला कुशलगढ़ थाना क्षेत्र का सामने आया है। इसमें दुल्हन ने वापस घर आने के लिए ऐसी शर्त रखी की पति भी हैरान हो गया है।

दरअसल, पत्नी ने कहा कि अगर उसे ससुराल में शराब पीने और नॉनवेज खाने की छूट मिलेगी तो ही घर आएगी। पुलिस के अनुसार युवक ने इंदौर में मायके में रह रही पत्नी नेहा जैन, ससुर प्रकाशचंद्र इगले, सास सपना और पत्नी के भाई प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 2023 में झाबुआ और धार के परिचित दीपक पुत्र प्रकाशचंद्र सेठिया एव दीपिका पत्नी नितिन के जरिए नेहा का रिश्ता ले आए। जैन परिवार और आहार-व्यवहार अच्छे बताए और भरोसा दिलाया तो संपर्क बढ़ा। रिश्तेदारों के कहने पर राशि देने की बात हुई तो दो लाख रुपए दिए। 26 जून, 2023 को इंदौर के ऐरोड्रम रोड स्थित ग्रेटर बाबा परिसर में विवाह हुआ।

कुशलगढ़ आने के तीन-चार दिन बाद नेहा को ले जाने के लिए पिता और भाई आए तो राजी खुशी इंदौर भेजा। कुछ दिन बाद उसने वापसी भी की। फिर रात में पति के सोने के बाद नेहा छत पर जाकर अन्य लोगों से फोन पर बातें करने लगी। एक बार जाग होने पर पूछा तो उसने टाल दिया। निगाह रखी तो करीब एक-डेढ़ माह तक यह सिलसिला चलने लगा। एक बार नेहा गुपचुप शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदकर लाई और पीने लगी। प्रतिष्ठा और परिवार की बात कर टोकने पर भी नहीं मानी तो उसके माता-पिता से बात की। इस पर पत्नी ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। दबाव में आकर वह चुप हो गया और परिजनों को भी नहीं बताया।

इसके बाद रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात हुई, तो वह खुद छोड़ने आने पर सहमत हुआ। रवानगी से पहले उसने शादी में जेवर नहीं बनवाने का उलाहना दिया और पहनने को मां के जेवर मांगे। मां के जेवर दे दिए। इस बीच, नेहा ने माता-पिता से मिलीभगत कर घर की अलमारी में रखे रुपऐ-जेवर निकाल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि वह सफल नहीं हुई। लेकिन शादी में उपहार स्वरूप मिले लिफाफे साथ ले गई। इसके बाद उसने वापसी नहीं की।

फोन पर कई बार बात की तो वह टालती रही और डेढ़ माह निकाल दिया। आरोपियों ने उन्हें केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख की मांग की। साथ ही शर्त रखी कि नेहा आएगी तो उसे मांस-शराब जो चाहे देना पड़ेगा। युवक ने पुलिस को बताया कि नेहा मराठी है, लेकिन धोखे से जैन बताकर विवाह किया है। फिर मां के पांच तोला सोने के जेवर और पचास हजार रुपए नकदी हड़पकर अब धमकाकर पांच लाख रुपए की मांग कर परेशान कर रही है।

⁠कंटेंट- धर्मेंद्र उपाध्याय छींच।

शेयर करे

More news

Search
×