दूसरी जगह सगाई की बात चली तो नाबालिग ने प्रेमी के साथ की खुदकुशी
इसी दाैरान पता चला कि गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग भी घर से गायब है। दाेनाें के ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार काे गांव के कुएं में दाेनाें के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही मौैके पर सीआई देवीलाल मीणा भी पहुंच गए अाैर शवाें काे बाहर िनकाला। सीआई देवीलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, नाबालिग की सगाई की बात दूसरी जगह चल रही थी। इसी कारण से कुएं में कूद कर दाेनाें ने आत्महत्या की है।