Home News Business

केंद्रीय मंत्री प्रधान और स्पीकर देवनानी कल बांसवाड़ा आएंगे:त्रिपुरा सुंदरी में पूजा-अर्चना करेंगे, धर्मेंद्र प्रधान का कार्यक्रम जारी नहीं

Banswara
केंद्रीय मंत्री प्रधान और स्पीकर देवनानी कल बांसवाड़ा आएंगे:त्रिपुरा सुंदरी में पूजा-अर्चना करेंगे, धर्मेंद्र प्रधान का कार्यक्रम जारी नहीं
@HelloBanswara - Banswara -

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बांसवाड़ा आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रधान सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां से वो सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर ढाई बजे बांसवाड़ा सर्किट हाउस आएंगे। उसके बाद वो रात्रि विश्राम भी बांसवाड़ा करेंगे। प्रधान का पूरा शेड्यूल नहीं आया कि वो कहा कार्यक्रम में शामिल होंगे लेकिन बताया जा रहा है कि वो त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वो सुबह 9 बजे उदयपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी भी सुबह 8 बजे उदयपुर से रवाना होकर सुबह 11 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वो मंदिर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

शेयर करे

More news

Search
×