Home News Business

पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों से समझें... कब-कौन, जीता-हारा

Banswara
पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों से समझें... कब-कौन, जीता-हारा
@HelloBanswara - Banswara -

पिछले तीन चुनाव में वागड़ में राजनीति के रंग लगातार बदलते रहे हैं। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में भाजपा ने सेंधमारी, उसके बाद बीटीपी और अब बीएपी कब्जा जमाने लगी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में ऐसी सेंधमारी की कि 8 में से 6 विधानसभा में बढ़त बनाई। केवल डूंगरपुर विधानसभा में कांग्रेस को और चौरासी विधानसभा में बीटीपी ने लीड ली थी। भाजपा के कनकमल कटारा को 711,709 वोट मिले थे। वे 3,05,464 वोटों से जीते थे। इसके बाद नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वापसी करते हुए बांसवाड़ा जिले की 5 में से 4 सीट और डूंगरपुर जिले की 4 में से 1 पर कब्जा जमा िलया। भाजपा के पास दो बांसवाड़ा जिले की गढ़ी और डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा सीट रही। चौरासी और आसपुर की सीट पर बीएपी जीत गई। इस बार के लोकसभा चुनाव में फिर बाजी पलटी और बीएपी 247054 वोटों से जीत गई। विधानसभा कांग्रेस भाजपा बीटीपी बांसवाड़ा 60920 124213 8898 कुशलगढ़ 57463 79658 18233 बागीदौरा 64374 73307 28324 घाटोल 56920 125316 20773 गढ़ी 46525 11781 29163 डूंगरपुर 59437 57492 31409 सागवाड़ा 78743 27114 56212 चौरासी 33021 54144 56152 विधानसभा कांग्रेस भाजपा बीएपी बांसवाड़ा 93017 91617 34666 कुशलगढ़ 97480 87676 33758 बागीदौरा 101772 45140 60387 घाटोल 88335 55537 84644 गढ़ी 72285 87392 43525 डूंगरपुर 69338 45602 50285 सागवाड़ा 46742 75175 63176 चौरासी 28120 41984 1,11,150 विधानसभा कांग्रेस भाजपा बीएपी बांसवाड़ा 7928 96911 96428 कुशलगढ़ 5870 65219 92892 बागीदौरा 6350 71654 99469 घाटोल 7880 73768 128167 गढ़ी 7151 96200 97454 डूंगरपुर 13769 45081 97364 सागवाड़ा 5409 72555 100557 चौरासी 6560 47201 103099 बीएपी प्रत्याशी रोत सबसे ज्यादा अपनी गृह विधानसभा क्षेत्र चौरासी में 55,898 वोटों के अंतर से जीते। इसके बाद घाटोल विधानसभा में 54399 वोट, डूंगरपुर विधानसभा में 52283 वोट, सागवाड़ा में 28002 वोट, बागीदौरा में 27812 वोट, कुशलगढ़ में 27673 वोट, गढ़ी में केवल 1254 वोट से जीते। बांसवाड़ा विधानसभा में 483 वोट से पीछे रहे। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया का गढ़ है। वे लगातार यहां से चौथी बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में अपने गढ़ में भी 27812 वोटों पिछड़ गए। मालवीया को सबसे ज्यादा बांसवाड़ा विधानसभा सीट से 96911 वोट ​मिले हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मालवीया का बांसवाड़ा शहर के मतदाताओं ने अच्छा साथ दिया, लेकिन इस ​विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने रोत को वोट दिए।

शेयर करे

More news

Search
×