Home News Business

काेराेना सैंपल देने के बाद 2 संदिग्ध वार्ड से चले गए

Banswara
काेराेना सैंपल देने के बाद 2 संदिग्ध वार्ड से चले गए
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| एमजी अस्पताल से मंगलवार रात 12 बजे अाई अपुष्ट खबर ने सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि दाे संदिग्ध काेराेना जांच के लिए सैंपल देने के बाद वार्ड से निकल गए। रात 12 बजे तक भी नहीं लाैटने पर वार्ड में भर्ती दूसरे संदिग्धों ने बाहर काॅल करके इसके बारे में बताने लगे। एक काॅलर ने खुद काे काेराेना संदिग्ध बताते हुए कहा कि वह वार्ड में ही भर्ती है। उसके वार्ड में 33 जने थे, जिनमें से दाे जने सैंपल देने के बाद चले गए। 

इस पर पीएमअाे डाॅ. एनएल चरपाेटा ने मामले मेंे अनभिज्ञता जताई। पीएमअाे से जानकारी लेकर बताने की बात कही। लेकिन उन्होंने काॅल रिसीव नहीं किया। डिप्टी कंट्रोलर वीरेंद्र चरपाेटा काे देररात काॅल किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हाे पाया। इस संबंध में जब डॉक्टरों से बात की गई ताे बताया कि अाईसीएमअार की गाइड लाइन अनुसार हाेम क्वारेंटाइन के लिए भेज सकते हैं, लेकिन बांसवाड़ा के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है यह सीएमएचओ या पीएमअाे ही बता सकते हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×