Home News Business

बांसवाड़ा से मास्टरमाइंड भट्‌ट समेत 2 हिरासत में

Banswara
बांसवाड़ा से मास्टरमाइंड भट्‌ट समेत 2 हिरासत में
@HelloBanswara - Banswara -

गुजरात पुलिस ने नीट-यूजी नकल मामले के मास्टरमाइंड तुषार भट्ट और बिचौलिये आरिफ वोरा को राजस्थान के बांसवाड़ा से हिरासत में लिया है। अब तक कोचिंग क्लास संचालक सहित तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

तुषार भट्ट के संपर्क झारखंड तक हैं। वह झारखंड की ‘पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ’ नामक संस्था से जुड़ा है। साल 2023 में इस संस्था में पदाधिकारी बना था। रॉय ओवरसीज (वडोदरा) का संचालक परशुराम रॉय नामक आरोपी 10 दिनी पुलिस रिमांड पर है। तुषार के मोबाइल फोन से नीट की आंसर-की बरामद होने की जानकारी पुलिस ने अदालत को परशुराम रॉय की रिमांड अर्जी के दौरान दी। आरिफ वोरा पंचमहाल भाजपा में पदाधिकारी था। उसे पार्टी ने निलंबित कर दिया है। नकल प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी ।

शेयर करे

More news

Search
×