Home News Business

शादी समारोह में दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल

Banswara
शादी समारोह में दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| कूपड़ा गांव में सोमवार रात 10 बजे शादी समारोह में रिश्तेदारों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर उनको घायल कर दिया। उनको रात करीब पौने 11 बजे एमजी अस्पताल लाया गया। यहां पर घायल जरनैल सिंह पुत्र बहादुर सिंह और प्रेम सिंह निवासी विजापुर गुजरात का उपचार किया गया। जरनैल सिंह की हालत गंभीर होने से उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है। घायल प्रेम सिंह ने बताया कि हमारे मामा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। मगर कुछ शराबी रिश्तेदारों ने हम पर चाकू से हमला कर दिया।

शेयर करे

More news

Search
×