Home News Business

आज 83 केंद्रों पर 1,16,320 लोगों को लगेंगे दोनों डोज

Banswara
आज 83 केंद्रों पर 1,16,320 लोगों को लगेंगे दोनों डोज
@HelloBanswara - Banswara -
चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। जिले के 83 केंद्रों पर सोमवार काे रिकाॅर्ड 1 लाख 16 हजार 320 लाेगाें को दोनों डोज लगेंगे। इसमें 53750 लोगों को पहला और 62570 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इससे पहले 17 सितंबर को 89,400, और 10 सितंबर को 50617 लोगों को वैक्सीन लगाई थी।

सीएमएचओ डॉ. एच एल ताबियार ने बताया कि प्रदेश में कुछ जगह कोरोना केस आ रहे हैं, ऐसे में जिले को कोरोना मुक्त करने के उद्देश्य से यह टीकाकरण अभियान को रफ्तार दी जा रही है। जिले में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए चिकित्सा टीमों को मुस्तैदी से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि जिले में अभी दूसरे टीक काफी लोगों ने नहीं लगाए हैं।

शेयर करे

More news

Search
×