13 साल बड़ी विवाहिता से था प्रेम संबंध, पकड़ा गया ताे ग्रामीणों के भय से युवक ने जहर खाकर दी जान

6 अप्रैल की रात में वह वह अपने मामा वेस्ता के घर पर पहुंचा था। जहां उसने खाना खाया और कुछ देर बाद उसके मुंह से मामा वेस्ता ने झाग निकलते देखे। मामा ने घबराते हुए वीर सिंह के परिवार काे घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी गांगड़तलाई लेकर पहुंचे। शुक्रवार काे वीर सिंह की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। इसकी सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची सल्लोपाट पुलिस ने वीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। एएसआई लाेकंद सिंह झाला ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। मृतक पकड़े जाने के डर से फरार हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
