Home News Business

चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात:बांसवाड़ा में हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी; इंटरनेट बंद, 8 घंटे बाद शांति

Banswara
चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात:बांसवाड़ा में हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी; इंटरनेट बंद, 8 घंटे बाद शांति
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले में चाकूबाजी में घायल गौरव भट्‌ट की उदयपुर के अस्पताल में मौत के बाद शुक्रवार सुबह परतापुर नगर पालिका क्षेत्र में हालात बिगड़ गए। युवक के परिवार की महिलाओं के साथ हजारों की संख्या में संगठनों के प्रतिनिधियों ने डूंगरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। युवक पर 16 अक्टूबर को चाकू से हमला हुआ था। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। अब पुलिस और लोगों के बीच करीब 8 घंटे बाद मांगें मानने के बाद मामला शांत हो गया है।

दोपहर करीब 1 बजे महिलाएं चाकू से वार करने वाले आरोपी फैजान के घर जाने की जिद पर अड़ गईं। DSP गजेंद्र सिंह राव और क्यूआरटी बल ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे जिद पर अड़ी रहीं। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, SP राजेश कुमार मीणा, ASP कैलाश सांदू, DSP रूप सिंह, थाना प्रभारी मनीष चारण सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर डेरा डाले रखा।

वहीं पहले से क्षेत्र में हालात बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने डूंगरी स्थित मुस्लिम बस्ती के करीब 35 मकान खाली करवा दिए। पूरे जिले में रात 9 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। मौके पर 200 के करीब जाब्ता तैनात था।

सड़क पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए महिलाओं ने डूंगरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
सड़क पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए महिलाओं ने डूंगरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

सड़क के दोनों ओर जाम
सुबह करीब 8 बजे से हाईवे पर गणेश मंदिर के पास घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। 12 बजे तक यहां हिन्दू संगठनों के लोग भी पहुंचे। वारदात से आक्रोशित परतापुर कस्बे के लोग भी मौके पर डटे रहे। सड़क पर हजारों लोगों की उपस्थिति से हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। जानकार लोग दूसरे रास्तों से जाते दिखे।

वहीं दोपहर 12:55 बजे भीड़ ने रोडवेज बस को घेर लिया। इसके बाद MBC (मेवाड़ भील कोर) ने बस को जाम से निकलवाने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ नहीं मानी। हिन्दू संगठनों की ओर से विधायक कैलाश मीणा, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों के बीच समझाइश के प्रयास किए, लेकिन उग्र भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। बाद में मृतक की पत्नी और मां यहां बीच सड़क पर धरने पर बैठ गईं। बाद में कलेक्टर, एसपी ने लगातार प्रयास किए तो कई बातों पर समझौता हो गया है।

इन बातों पर बनी सहमति

संगठनों के साथ प्रशासन की बातचीत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, गंभीरता से जांच कराने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, मृतक की पत्नी को नौकरी देने सहित कई मांगों पर सहमति बनी। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्‌ट व IG हिंगलाज दान भी उदयपुर से मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश मीणा ने मौके पर लोगों को समझाया। इस दौरान कलेक्टर की ओर से मृतक की पत्नी को नगर पालिका परतापुर में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इससे पहले करीब ढाई बजे शव लेकर परिजन यहां SDO कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां भीड़ ने करीब दो घंटे तक आरोपी को मौके पर लाने के लिए प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक चली। तब समझौते के बाद मामला शांत हुआ। परिवार शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ।

परतापुर कस्बे में अप्रिय घटना की आशंका के चलते क्यूआरटी बल पहले से ही तैनात कर दिया गया था।
परतापुर कस्बे में अप्रिय घटना की आशंका के चलते क्यूआरटी बल पहले से ही तैनात कर दिया गया था।

एक महिला जवान भी नहीं
इससे पहले मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं के एकत्र होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने महिला कांस्टेबल जैसी व्यवस्थाएं नहीं की। इस कारण महिलाओं को रोकना पुलिस के लिए मुसीबत बना रही। महिलाओं को रोकने के लिए पुलिस को लट्‌ठ की कतार बनानी पड़ी। इसके कुछ देर बाद महिला जाब्ता मौके पर भी पहुंचा।

महिलाओं को समझाइश के लिए विधायक कैलाश मीणा के साथ कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे।
महिलाओं को समझाइश के लिए विधायक कैलाश मीणा के साथ कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे।

पत्रकारों से मोबाइल और कैमरे बंद कराए
सुबह हिन्दू संगठनों की ओर से यहां नगर पालिका के पास मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। इसमें प्रतिनिधियों ने कुछ आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद सभी हिन्दू संगठन हाथ में केसरिया ध्वज लेकर आगे बढ़े। तभी मकान की ऊंचाई से पत्रकारों ने नजारे को कैमरे में कैद करने की कोशिश की। यह देख भीड़ ने सभी कैमरे और मोबाइल बंद करा दिए। साथ ही पत्रकारों को विशेष हिदायत दी। पुलिस को भी मौके की वीडियोग्राफी करने का मौका नहीं मिला।

नगर पालिका के पास मंदिर परिसर में जुटे हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि।
नगर पालिका के पास मंदिर परिसर में जुटे हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि।

जेल में है मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान चाकूबाजी में लिप्त फैजान फिलहाल जेल में बंद है। वारदात के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि फैजान के परिवार में कोई नहीं है। वह बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ पहले से गढ़ी थाने में कई मामले दर्ज हैं।

मौके पर 200 के करीब जाब्ता तैनात किया गया।
मौके पर 200 के करीब जाब्ता तैनात किया गया।
शेयर करे

More news

Search
×