Home News Business

साढ़े 5 साल का बालक लापता परिचित काे मिलने की खबर ने दी राहत

Banswara
साढ़े 5 साल का बालक लापता परिचित काे मिलने की खबर ने दी राहत
@HelloBanswara - Banswara -

    पंचायत समिति की महिलाकर्मी का बेटा भटककर बाजार निकल गया


    महिला बेटे काे माेबाइल देकर डाकघर गई थी
    कलेक्ट्रेट स्थित पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार काे एक महिला कर्मचारी का साढ़े 5 साल का बेटा एकाएक लापता हाे गया। इसकी भनक लगते ही सभी ने तलाशना शुरू किया लेकिन कहीं काेई पता नहीं चला। लेकिन जब महिला के माेबाइल में अाए मिस काॅल पर काॅल किया ताे पता चला कि बालक भटक गया था अाैर उसे काेई परिचित अपने साथ ले गया है। इस पर मां अाैर कर्मचारियों ने राहत महसूस की। आंबापुरा निवासी महिला कर्मी कृपा पंचायत समिति में कार्यरत है।

    पाेस्ट अाॅफिस में काम हाेने से उसने अपने साढ़े 5 साल के बेटे काे माेबाइल दे देकर एक जगह बिठा दिया। इसके बाद वह पाेस्ट अाॅफिस चली गई। इसी बीच बालक अाषीष माेबाइल छाेड़कर बाहर निकल गया। भटकते हुए वह पाला राेड तक पहुंच गया। जहां उसे नाल भंवरगढ़ा निवासी परिचित बालेश्वर कटारा ने देख लिया। बालेश्वर ने कृपा काे काॅल किया लेकिन माेबाइल कार्यालय में हाेने से किसी ने नहीं उठाया। जिस पर बालेश्वर बालक काे अपने साथ ले गया। कृपा जब लाैटी ताे बेटा नहीं मिला। इस पर परेशान हाे गई। अासपास तलाशा। इसी बीच कृपा ने उसके माेबाइल में अाए मिस काॅल पर काॅल किया। जिस पर बेटा परिचित बालेश्वर के पास हाेना पता चला ताे सभी ने राहत महसूस की। गाैरतलब है कि पिछले दिनाें एमजी अस्पताल से बच्चा चाेरी हाेने के बाद बालक के एकाएक लापता हाेने से सभी चिंतित हाे गए थे।

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×