Home News Business

सरकार ने 6 लाख कर्मचारियों को बोनस देने देने का कहा, 13624 अधिकारी को ही दिया

Banswara
सरकार ने 6 लाख कर्मचारियों को बोनस देने देने का कहा, 13624 अधिकारी को ही दिया
@HelloBanswara - Banswara -

राज्य सरकार के कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने में भेदभाव और विसंगतिपूर्ण नियमों का राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर जताते हुए राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने विरोध करते हुए राजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों सहित सभी संवर्ग के कर्मचारियों को दीपावली बोनस 15000 रू देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली बोनस से लाभांवित करने की बात कर रही है जबकि बोनस की जद में केवल नव नियुक्त और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित तृतीय श्रेणी शिक्षक और मंत्रालयिक पे लेवल एल -12 के ग्रेड पे-4800 से कम वेतन प्राप्त कर रहे कार्मिक ही बोनस की रेंज में आ रहे हैं।

जो कुल 6 लाख कर्मचारियों का 23.67% ही है और संख्या 1 लाख 13,624 ही है, लेकिन राज्य सरकार 6 लाख को तदर्थ बोनस देने का दावा ही बेबुनियाद दावों पर आधारित है। राज्य सरकार पे लेवल एल -12 के ग्रेड पे-4800 से कम वेतन प्राप्त कर रहे हर कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तक का बोनस जिसमें से 75 प्रतिशत पैसा नकद और 25 प्रतिशत कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा करने की बात कर रही हैं। इधर राज्य सेवा के अफसरों को छोड़कर ग्रेड पे-4800 या पे लेवल एल -12 तक के कर्मचारी बोनस के दायरे में आएंगे जिससे अधिकतर पुराने वरिष्ठ शिक्षक कर्मचारी बोनस के दायरे में बाहर है। पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।

बोनस से सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपए का दावा समुचित नहीं है। संगठन के प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सह सचिव अरुण व्यास ने बताया कि राजस्थान में ग्रेड पे-4800 या पे लेवल एल -12 तक की सीमा हटा कर सभी राजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों सहित सभी को सरकारी कर्मचारियों को न्यूनतम 15,000 रुपए दीपावली बोनस दिया जाना चाहिए।

शेयर करे

More news

Search
×