Home News Business

बाइक के पीछे रस्सी बांधकर अजगर को घसीटा, VIDEO:कार सवार ने बनाया वीडियो; पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे

Banswara
बाइक के पीछे रस्सी बांधकर अजगर को घसीटा, VIDEO:कार सवार ने बनाया वीडियो; पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे
@HelloBanswara - Banswara -
रस्सी से बांधकर अजगर को घसीटकर ले जाते हुए युवक। - Dainik Bhaskar

रस्सी से बांधकर अजगर को घसीटकर ले जाते हुए युवक।

बांसवाड़ा में बाइक के पीछे अजगर को बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आई। पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।

घाटोल (बांसवाड़ा) क्षेत्रीय वन अधिकारी ममता मुंड ने बताया- सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर हो रहा है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो यह बांसवाड़ाके मोटागांव इलाके के जगपुरा-लक्ष्मीपुरा क्षेत्र का है। युवकों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं 9, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा।

बाइक के पीछे रस्सी से अजगर को बांधकर इस तरह घसीटा था।
बाइक के पीछे रस्सी से अजगर को बांधकर इस तरह घसीटा था।

वीडियो में क्या? 37 सेकेंड का यह वीडियो कार सवार लोगों ने बनाया है। फ्रंट सीट पर बैठा व्यक्ति कार के आगे चल रही बाइक का वीडियो बनाता है। सिंगल रोड पर दो युवक बाइक के पीछे अजगर को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाते दिखते हैं।

क्षेत्रीय वन अधिकारी ममता मुंड ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण की धाराओं में मामला दर्ज करा रहे हैं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी ममता मुंड ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण की धाराओं में मामला दर्ज करा रहे हैं।

इस दौरान सड़क पर कुछ और बाइक सवार भी गुजरते दिखते हैं। कार सवार बाइक के नंबर पर जूम करता है। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक बार-बार पलटकर अजगर को देखता है। इसी वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान हुई है।

कार में फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। युवकों ने काफी दूर तक अजगर को घसीटा था।
कार में फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। युवकों ने काफी दूर तक अजगर को घसीटा था।

पुलिस बोली- गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा क्यों घसीटा? मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- वीडियो में नजर आई बाइक के नंबर के आधार पर पता चला है कि गाड़ी नवला के नाम रजिस्टर्ड है। वीडियो जगपुरा क्षेत्र में बनाया गया है। घटना किस दिन की है, अजगर को ले लोग कहां से लेकर आए, कहां छोड़ा, कितनी दूर घसीटा यह जानकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी।

वीडियो में एक युवक पीछे देखते हुए कैप्चर हो गया। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वीडियो में एक युवक पीछे देखते हुए कैप्चर हो गया। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कंटेंट - किशोर बुनकर घाटोल।

शेयर करे

More news

Search
×