Home News Business

पारा 2 डिग्री गिर 36 डिग्री हुआ, लेकिन गर्मी और उमस का असर बरकरार

Banswara
पारा 2 डिग्री गिर 36 डिग्री हुआ, लेकिन गर्मी और उमस का असर बरकरार
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| बादल छाने और तेज गति से हवा चलने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बने रहने से जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जो शनिवार को 38 डिग्री था। इसके बावजूद सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप के साथ गर्मी और उमस का असर काफी अधिक महसूस हुआ।

वातावरण में आर्द्रता 62 प्रतिशत होने से उमस का असर काफी अधिक महसूस हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक प्री मानसून की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिसमें कहीं-कहीं खंड वृष्टि हो सकती है।

शेयर करे

More news

Search
×