Home News Business

दिन का पारा फिर 35 डिग्री पहुंचा

Banswara
दिन का पारा फिर 35 डिग्री पहुंचा
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| तेज धूप के प्रभाव से शनिवार को गर्मी का असर अधिक महसूस होने लगा। दिन का अधिकतम तापमान पिछले दिन शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री बढ़ कर 35 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बना रहा। दिन में हवा की दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर और उत्तर से दक्षिणी दिशा की ओर 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी रही। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। अचानक वातावरण में गर्मी का असर बढ़ने से दिन में और रात में पंखों, कूलर,एसी का उपयोग बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में पश्चिमी दिशा से आने वाले हल्की गर्म हवाओं के प्रभाव से दिन का और रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का असर और बढ़ने लगेगा।

शेयर करे

More news

Search
×