Home News Business

अपहरण और दुष्कर्म का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Banswara
अपहरण और दुष्कर्म का इनामी अपराधी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| दानपुर थाना पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिपलावानी निवासी दिनेश पुत्र मोतिया निनामा नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार था। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। दानपुर थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामला 5 फरवरी 2023 का है, जब एक नाबालिग अपने नाना के गांव में मेहमान गई थी।

रात करीब 12 बजे जब वह नोतरा से अपने मासी के छोटे बेटे के साथ पैदल लौट रही थी, तभी आरोपी दिनेश ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे कुएं में फेंक कर मारने की भी कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए खुद को बचाया और भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी बार-बार ठिकाने बदल रहा था।

दिनेश एमपी के रतलाम, मंदसौर, जावरा, सैलाना, इंदौर और उज्जैन जैसे स्थानों पर छिपता रहा। 19 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिनेश अपने गांव आया हुआ है और रतलाम जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने छोटी सरवन बस स्टैंड पर घेराबंदी की और उसे रतलाम जाने वाली बस में पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करे

More news

Search
×