जीजीटीयू के महर्षि वाल्मीकि भवन के ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, बाेले- वेद विद्यापीठ के वादे काे पूरा करेंगे

जिले में जल्द ही इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी की लाइब्रेरी की स्थापना हाेगी। जिसमें यहां के जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थी भी अाईटी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में अपडेट रह सके। आईटी की लाइबेरी बन जाने से दिनाेंदिन बढ़ती अाधुनिकता, विज्ञान अाैर तकनीक से दूसरे बड़े शहराें की तुलना में जनजाति क्षेत्र पिछड़ेगा नहीं। यह घाेषणा मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने मंगलवार शाम काे गाेविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि भवन के अाॅनलाइन लोकार्पण समारोह में की। अाइटी लाइब्रेरी की स्थापना लाेधा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेद विद्यापीठ हमने पिछली बार स्वीकृत कर दिया था। सरकार के फिर अाने पर अब हमारा पहला फर्ज बनता है कि हमारा कमिटमेंट पूरा हाे, इसे शीघ्र पूरा करेंगे। उन्हाेंने विश्वविद्यालयाें से मिले सुझावाें काे भी शीघ्र पूरा करने का अाश्वासन दिया। बांसवाड़ा में दाे सुपर क्रिटीकल पावर प्लांट अाैर रेलवे प्राेजेक्ट काे लेकर भी सीएम ने बात की। उन्हाेंने कहा कि अभी काेविड का दाैर है, स्थितियां ठीक होते ही काम शुरू करेंगे।
बांसवाड़ा| मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने मंगलवार शाम काे गाेविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि भवन और शोध अनुभाग का अाॅनलाइन लोकार्पण किया। समाराेह काे संबाेधित करते हुए सीएम गहलाेत ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता उच्च शिक्षा के साथ है। अब हर जिले में मेडिकल काॅलेज खुल रहे हैं। मुझे खुशी है कि कम समय में विश्वविद्यालय के अंदर 46 विद्यार्थी पीएचडी कर रहे हैं, 250 का रजिस्ट्रेशन हाे चुका है। कुलपति ने जाे ध्यान अाकर्षित किया है, उसे हम प्राथमिकता से पूरा करेंगे।
सीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में शिक्षा, संस्कृति और समरसता में विश्वविद्यालय की भूमिका अहम है। ऐसी ही भावना के साथ जनजातीय विश्वविद्यालय की वागड़ मंे स्थापना की गई है। जीजीटीयू इसी पथ पर अग्रसर है और इसके बेहतरीन परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ विश्वविद्यालय बंद कर दिए थे। हरिदेव जाेशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय काे भी बंद कर दिया जबकि हिंदुस्तान के इतिहास में कहीं पर एेसा नहीं हुअा। क्याेंकि विश्वविद्यालय एक्ट से बनता है ताे बंद करने के लिए भी एक्ट लाना पड़ता है। पिछली सरकार ने क्याें बंद किए वाे अाज तक समझ से परे हैं।
विश्वविद्यालय बनाएगा ट्राइबल म्यूजियम
कार्यक्रम की शुरुअात में कुलपति प्राे. अाईवी त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्राइबल म्यूजियम बनाया जाएगा। जहां इस जनजाति क्षेत्र की विभूतियाें की प्रतिमाअाें काे भी स्थापित करेंगे,जिससे यहां के बच्चे उनके बारे में जान सके। कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी के बारे में अवगत कराया अाैर वेद विद्यापीठ की स्थापना के बारे में मुख्यमंत्री से सहयाेग की मांग रखी। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि यहां का बच्चा 90 से भी ज्यादा प्रतिशत अंक लाकर बाद में शिक्षक बनने के उद्देश्य तक सीमित हाे जाता है। एेसे में सरकार की अाेर से यह बड़े काेचिंग सेंटर जहां अाईएएस अाईपीएस काेचिंग सेंटर से काॅलाेबरेशन कर यहां के बच्चाें काे उस स्तर पर तैयार किया जाए, उनकी साेच विकसित की जाए।
डॉ. सीपी जोशी ने दिया अाईटी लाइब्रेरी का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में अाईटी लाइब्रेरी खोलने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जाेशी के प्रस्ताव पर की है। जाेशी ने कहा कि अाज अाईटी का जमाना अा गया है। महामारी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में अामूलचुल परिवर्तन अा गया है। घर पर बैठकर अाईटी के माध्यम से बच्चाें काे शिक्षित कर रहे हैं। क्या हम कल्पना कर रहे हैं कि अादिवासी बच्चा कंप्यूटर के माध्यम से अाॅनलाइन एजुकेशन करेगा। अाज हम अार्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रहे हैं, लेकिन अादिवासी इलाके में बच्चाें काे अभी से उस दिशा में तैयार नहीं किया ताे प्रगति अाैर स्पर्धा में पिछड़ जाएंगे। एक अाईटी बेस्ड लाइब्रेरी बांसवाड़ा में खाेलते हैं ताे उसके माध्यम से सारी किताबाें की उपलब्धता हाे सकती है। इसके लिए बच्चे काे कहीं जयपुर उदयपुर या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। अाज ट्राइबल इलाके में परफाॅमेंस अार्ट काे बढ़ाने की क्षमता है। उसके लिए भी हमें वहां सेंटर खाेलने की अावश्यकता है। जिससे बच्चाें काे बाॅलीवुड की अाेर जाने की जरूरत नहीं पड़े।
इन मंत्री-विधायकाें ने भी किया संबाेधित: तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने 2004 में बांसवाड़ा दाैरे की यादाें काे दाेहराते हुए क्षेत्र में विकास की संभावनाअाें पर संबाेधित किया। मंत्री अर्जुन बामनिया ने जयपुर में बन रहे टीएडी के छात्रावास अाैर काेचिंग सेंटर से बच्चाें काे हाेने वाले फायदाें के बारे में बताया। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कांग्रेस सरकार के पिछले 3 कार्यकालाें में शिक्षा के क्षेत्र में किए विकास कार्याे अाैर घाेषणाअाें की जानकारी दी। विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने गाेविंद गुरु के बलिदान अाैर मानगढ़ धाम के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि उदयपुर में मुख्यमंत्री ने जनजातीय विश्वविद्यालय की घाेषणा की थी। अंत में अाभार कुल सचिव गाेविंदसिंह देवड़ा ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. नरेंद्र पानेरी, डाॅ. लक्ष्मणलाल परमार, डाॅ. अशाेक काकाेड़िया, अभिषेक गाेदा, पीयूष पंचाल अादि माैजूद थे।