Home News Business

टामटिया आड़ा पुल टूटने के मामला: घटिया निर्माण को स्वीकृति देने पर रिटायर्ड एक्सईएन पर होगी कार्रवाई

Banswara
टामटिया आड़ा पुल टूटने के मामला: घटिया निर्माण को स्वीकृति देने पर रिटायर्ड एक्सईएन पर होगी कार्रवाई
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| टामटिया आड़ा गांव के पुल टूटने के मामले में घटिया और लापरवाही पूर्ण निर्माण कार्य करने के मामले में विभागीय कार्रवाई होगी। इस मामले में राजकोष की राशि का दुरुपयोग करने और पुल जैसे संवेदनशील मामले में निर्माण कार्य में विभागीय मापदंडों की पालना नहीं करने और ठेकेदार द्वारा किए कार्यों का समय रहते सुपरविजन नहीं करते हुए 6 लाख की राशि स्वीकृत कर देना जैसे कई मामलों को लेकर रिटायर्ड एक्सईएन गजेंद्र सिंह लोढ़ा के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शेयर करे

More news