Home News Business

डिप्रेशन में विधवा महिला का सुसाइड :पिता के घर में पिया जहर, एक्सीडेंट में पति की मौत के बाद से पीहर में थी

Banswara
डिप्रेशन में विधवा महिला का सुसाइड :पिता के घर में पिया जहर, एक्सीडेंट में पति की मौत के बाद से पीहर में थी
@HelloBanswara - Banswara -

मानसिक तनाव से ग्रस्त विधवा महिला ने सुसाइड कर लिया। वह बीते दो साल से पीहर में थी। शादी के एक साल बाद सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। तब वह खुद भी मुश्किलों से बची थी। उसके संतान भी नहीं थी। पीहर में ही कामकाज कर खुद का गुजारा करती थी। बीते लंबे समय से वह डिप्रेशन में चल रही थी। जहर पीने के बाद परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामला कुशलगढ़ थाने का है।

जांच अधिकारी HC कचरूलाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले वांकानेर (कुशलगढ़ थाना) निवासी सारिया (23) पुत्र लालू राणा का धामणिया (थाना सदर) निवासी निलेश बामनिया के साथ विवाह हुआ था। शादी के एक साल के दौरान दोनों कहीं बाइक लेकर गए थे। घर लौटते समय एक्सीडेट हुआ, जिसमें निलेश की मौत हो गई। तब सारिया भी गंभीर घायल हुई थी, लेकिन वह बच गई थी। करीब दो साल से सारिया उसके पीहर में रह रही थी। कभी कभार ही ससुराल आती थी। पति और संतान के बिना वह अक्सर तनाव में रहती थी। इस बीच उसने शनिवार को जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शेयर करे

More news

Search
×