Home News Business

मंगेतर से विवाद के बाद युवक का सुसाइड: जहर खाने से हुई मौत, सुबह ही सूरत से लौटा था, ANM स्टूडेंट है मंगेतर

Banswara
मंगेतर से विवाद के बाद युवक का सुसाइड: जहर खाने से हुई मौत, सुबह ही सूरत से लौटा था, ANM स्टूडेंट है मंगेतर
@HelloBanswara - Banswara -

मंगेतर से कहासुनी के बाद एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसकी महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार दोपहर को मौत हो गई। युवक सुबह ही सूरत से बांसवाड़ा आया था। मंगेतर यहां सरकारी संस्थान से ANM का कोर्स कर रही है, जो अब पूरा होने वाला है। दोनों करीब डेढ़ साल से हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में साथ रहते थे। दो महीने पहले युवक आर्थिक जरूरतों के लिए सूरत में मजदूरी करने गया था। मामला कोतवाली थाने का है।

परिजनों से जानकारी जुटाती हुई पुलिस।
परिजनों से जानकारी जुटाती हुई पुलिस।

जांच अधिकारी ASI चंद्रवीर सिंह ने बताया कि जहर के सेवन से घोड़ी तेजपुर हाल हाउसिंग बोर्ड निवासी बापूलाल (21) पुत्र हीरिया मईड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बापूलाल 12वीं पास था, जिसकी करीब ढाई साल पहले सगाई हुई थी। इसके बाद वह मंगेतर को पढ़ाने के लिए बांसवाड़ा में किराए का मकान लेकर रहता था। दो महीने पहले वह सूरत मजदूरी करने गया था। सुबह रोडवेज बस से बांसवाड़ा आया था। आने के बाद मंगेतर और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बापूलाल बाइक लेकर बाजार गया, जहां उसने किसी दुकान से जहर खरीदकर खा लिया। बापूलाल को सागतलाई निवासी अमृतलाल ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी थी। फिलहाल बापूलाल के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

खुद भी आगे पढ़ना चाहता था

परिजनों ने बताया कि बापूलाल 12वीं पास था। सगाई के बाद वह मंगेतर को पढ़ाने में लग गया। कोर्स पूरा होने तक दोनों ने शादी की जल्दबाजी भी नहीं की। परिवार का कहना है कि बापूलाल पत्नी को कोर्स पूरा कराने के बाद खुद भी आगे की पढ़ाई करना चाहता था।

शेयर करे

More news

Search
×