Home News Business

कागदी बांध के अचानक गेट खोले, नदी में फंसा युवक:बचाने गए लोग भी पानी के बीच घिरे; सिविल डिफेंस की टीम ने किया रेस्क्यू

Banswara
कागदी बांध के अचानक गेट खोले, नदी में फंसा युवक:बचाने गए लोग भी पानी के बीच घिरे; सिविल डिफेंस की टीम ने किया रेस्क्यू
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा शहर के बीच से गुजर रही कागदी बांध की नदी में उस समय हड़कंप मच गया जब डेम के अचानक 6 गेट खोल दिए गए। गेट खोलने से नदी में आए पानी के बीच एक युवक टापू पर फंस गया। वह वहां बकरियां चरा रहा था।

अचानक खोले कागदी बांध के गेट

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा था। पानी की सप्लाई इसी बांध से होती है। ऐसे में विभाग ने सफाई के तौर पर बांध के 6 गेट खोले थे, जिससे नदी में पानी आ गया। वहां बकरियां चरा रहा युवक कुछ समझ पाता तब तक पानी का वेग तेज हो गया और बचने के लिए एक ऊंचाई वाले स्थान पर चढ़ गया।

सिविल डिफेंस ने आधे घंटे में किया रेस्क्यू

नदी में पानी के बीच फंसे युवक को बचाने के लिए उसके परिजन और परिचित समेत चार लोग उसके पास पहुंचे, लेकिन वहां जाने के बाद वो भी फंस गए। ऐसे में लोगों ने पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में फंसे लोगों का आधे घंटे में रेस्क्यू किया।

कंटेंट- कुणाल त्रिवेदी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×