Home News Business

स्पीकर देवनानी ने त्रिपुरा सुंदरी में की पूजा-अर्चना:बोले- पाठ्यक्रम की किताबों में भील प्रदेश के उल्लेख की समीक्षा कर ठीक करेंगे

Banswara
स्पीकर देवनानी ने त्रिपुरा सुंदरी में की पूजा-अर्चना:बोले- पाठ्यक्रम की किताबों में भील प्रदेश के उल्लेख की समीक्षा कर ठीक करेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा- राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में भील प्रदेश से संबंधित जो भी उल्लेख है, उसकी जानकारी आई है। उसकी समीक्षा की जा रही है। उचित समय और स्थान पर बहुत जल्दी ठीक करने की कोशिश करेंगे।

देवनानी ने रविवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। बीते दिनों उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने स्कूली किताबों में भील प्रदेश का उल्लेख होने पर इसे पाठ्यक्रम से हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था।

35 साल से त्रिपुरा सुंदरी माता के दर्शन करने आ रहा हूं

देवनानी ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में गत 35 साल से आने का जिक्र करते हुए कहा- आज मैं जो कुछ हूं, यह माता रानी की कृपा है। राजस्थान विकसित बने। केंद्र सरकार के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में राजस्थान भी भागीदार बने। यही प्रार्थना की है।

राजस्थान में बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा- राजस्थान में सभी जगह सड़कें खराब हुई हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के अंतर्गत राशि भी स्वीकृत की है। बांसवाड़ा के लिए भी राशि दी है। यह प्रयास करेंगे कि सीसी सड़कें बनें, ताकि डामर और पानी का जो बैर है, उसे कम किया जा सके।

पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने किया था मंदिरों के लिए काम

उन्होंने कहा कि पूर्व की वसुंधरा राजे की सरकार और अन्य सरकारों ने भी मंदिरों के लिए काम किया है। इससे लोगों में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ी है। सनातन संस्कृति को अपनाने से ही देश विश्व गुरु बनेगा।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के रेस्ट हाउस में पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हकरू मईडा, जिला महामंत्री दीपसिंह वसुनिया, ओमप्रकाश सोनी आदि ने स्वागत किया।

बाद में देवनानी मंदिर पहुंचे, जहां निकुंजमोहन पंड्या के निर्देशन में मातारानी की पूजा अर्चना कर देश - प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

शेयर करे

More news

Search
×